BREAKING

Mumbai News: श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन का छठवां दिन

Jaunpur News: श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन का छठवां दिन

निष्काम कर्म योगी बिना किसी फल की कामना के सात्विक कर्म में प्रवृत्त रहता है: स्वामी नारायणानंद तीर्थ 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रकृति, निष्काम भाव से सबके भरण पोषण में संलग्न रहती है। सूर्य, चंद्र, समुद्र, नदियां, वनस्पतियां आदि पूरे ब्रह्मांड को पोषित करती रहती हैं। सबमें वही एक ईश्वर विद्यमान है।वही सबका कर्ता और भोक्ता है। भगवान, स्वयं में अमृत हैं। भगवान शिव सबसे बड़े हैं, क्योंकि वे विष स्वयं ग्रहण कर सबको अमृत देने में विश्वास रखते हैं।

राजा बलि की परीक्षा लेकर भगवान वामन ने उसका अहंकार नष्ट कर दिया। अभिमान के नष्ट होते ही राजा बलि,भागवत् हो गया। वैदिक और सनातन संस्कृति में लक्ष्मी -नारायण एक ही हैं, अर्थात् स्त्री और पुरुष दोनों में भेदभाव की वृत्ति सही नहीं है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस होंगे विद्यार्थी 

सबमें देवमय व्यवहार होना चाहिए, क्योंकि स्त्री पुरुष दोनों में वही ब्रह्म है। दोनों में कोई भेद नहीं है। ईश्वर के सभी रूप स्वयंमेव परिपूर्ण हैं।सनातन में रामोविग्रहवान  धर्म: की प्रतिष्ठा है अर्थात् श्री राम स्वयं में चलते- फिरते धर्म हैं।वे सद्वृत्ति के स्वरूप हैं। ईश्वर से जुड़ी प्रत्येक वस्तु सुंदर होती है। भगवान श्रीकृष्ण आनंद के प्रतिरूप हैं, उनके व्यवहार का प्रतिफल आनंदकंद स्वरूप है।हमारी बुद्धि और हृदय के नियामक भगवान ही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीला में किसी कर्म के विकार का स्थान नहीं होता।

श्रीमद्भागवत कथा सुनकर पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि गुरुदेव के ज्ञान और उनकी वाणी में लोगों को जोड़ने का सूत्र दिखाई देता है।यह सूत्र समरसता का सिद्धांत प्रतिपादित करता है। गुरूजी ने कहा कि प्रेम का भाव मनुष्य को सच्चा मनुष्य बनाता है। श्रीमद्भागवत और भगवद्भक्ति सारे दुर्गुणों को मिटाने और गुणों को संवर्धित करने का मंत्र देती है।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें