Jaunpur News: रसूलहा गांव की बनवासी बस्ती में एसडीएम व तहसीलदार ने किया कंबल वितरण
नया सवेरा नेटवर्क
नेवढ़िया,जौनपुर। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मड़ियाहूं तहसील के रामनगर ब्लाक अंतर्गत रसूलहा गांव के बनवासी बस्ती में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मड़ियाहूं नवीन कुमार एवं तहसीलदार राकेश कुमार ने अपनी उपस्थिति में रसुलहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किशन मोदनवाल की उपस्थिति में दर्जनों गरीब बनवासी महिलाओं को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना और सेवाभाव का परिचय दिया।
कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। सभी लाभार्थी महिलाओं ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में यह सहायता उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद का यह सिलसिला जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नहर के टेल तक खुदाई न होने से खेतों में जलभराव, किसानों की फसलें डूबीं
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बस्ती के लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम से बनवासी बस्ती में प्रशासन के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हुई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किशन मोदनवाल, तिलंगा ग्राम प्रधान रवि तिवारी, लेखपाल पंकज पाठक, अपना दल (एस) के जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, पत्रकार रामसूरत राजभर, सपा नेता के.पी. पाठक, सुजीत तिवारी, विनय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार से जुड़ा सराहनीय कार्य बताया।
![]() | |
|


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)