Jaunpur News: एमपी के सीएम ने राज्यमंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि
गिरीश चंद्र यादव से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना, परिजनों को बंधाया ढांढस
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के घर आयोजित तेरहवीं मे समसपुर पनियरिया गांव पहुंचे। उनके पिता स्वर्गीय सवधू यादव के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद वह सीधे घर के अंदर उनकी माता रजपत्ती समेत परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। करीब आधे घंटे तक परिजनो से मुलाकात के बाद वह घर के बाहर निकले। मौजूद भीड़ व कार्यकर्ताओं से हाथ हिलाकर अभिवादन किया उसके बाद पंडाल में जाकर जनप्रतिनिधियों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि मैं महाकाल की धरती से हूं। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन के बाद में अपने मित्र राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आया था। मीडिया के सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और चलते बने। फॉर्च्यूनर कार में बैठकर हेलीपैड स्थल की ओर रवाना हो गये। इसके पूर्व हेलीपैड स्थल पर उन्होंने भाजपा नेताओं जनप्रतिनिधियों विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा की चाक चौबन्द व्यवस्था रही। राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव से व्यक्तिगत बात करके सांत्वना देते हुए दुख जताया। हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेट किया। इस दौरान बदलापुर विधायक रमेश मिश्र शाहगंज विधायक रमेश सिंह नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह भाजपा नेता राजदेव यादव, जिला मंत्री राजीव सिंह दादा कृष्ण कुमार जायसवाल जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: पराली से प्रदूषण पर काबू, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी: पद्मभूषण डॉ.जेबी जोशी
सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर रहा प्रशासन
जौनपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां प्रशासनिक अमला हाईअलर्ट पर रहा वहीं एक किलोमीटर की परिधि में आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पहले ही घर में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को भीतर से लेकर प्रवेश द्वार तक सख्त कर दिया गया था। वह करीब दो घंटे बिलम्ब से राज्यमंत्री के यहां पहुंचे। सवा दो बजे हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)