Jaunpur News: विधायक रमेश चंद्र मिश्र की भाभी का आकस्मिक निधन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र की भाभी रीता मिश्रा का 49 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने पति उमेश मिश्र, दो लड़के और एक लड़की के साथ जौनपुर के हुसैनाबाद में रहती थी। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही रमेश चंद्र मिश्रा लखनऊ विधानसभा सत्र बीच में ही छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक संजय उपाध्याय, विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक बाबा दुबे, कुंवर जय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा नेता अखिल मिश्र, पूर्व जिला महासचिव सुशील मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर तिवारी, बीजेपी नेता मृगेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, अमित मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर सीमा सिंह, उन्नत सिंह, कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय, सुग्गु मिश्र, संदीप पाठक, सनी शुक्ला समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: अटल महाकुंभ में सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर को दिया जाएगा अटल सम्मान


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)