BREAKING

Jaunpur News: मिनी बैंक संचालक की हत्या कर लाखों रूपए लूट ले गए बदमाश

सिर पर किसी ठोस पदार्थ से हमला कर हत्या किए जाने का अंदेशा

मौके से पुलिस ने एक ईट और मृतक की जेब से 1.68 लाख किया बरामद

स्वजनों का आरोप है कि गोली मारकर की गई हत्या

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। पनौली गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे यूबीआई के मिनी बैंक शाखा संचालक के सिर पर वार कर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। स्वजनों का आरोप है कि बदमाश हत्या के बाद लाखों रूपए नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या की गई है।जबकि स्वजनों का आरोप है कि गोली मारकर हत्या की गई है। मामला पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। घटनास्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर परिषदीय विद्यालय के पास मृतक का मोबाइल बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में  ले लिया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौश्तुभ,एसपी सिटी आयूष श्रीवास्तव,सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान  मौके पर पहुंच जानकारी हासिल किए। फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच एक ईट व अन्य संदिग्ध बस्तुओं का नमूना लिया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सखरज यादव की 104 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

इसी गांव निवासी 58 वर्षीय फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम घर से लगभग छह सौ मीटर दूर गांव के मार्ग पर एक कमरे में मिनी शाखा चलाते थे। इसी के बगल उनके छोटे भाई मेवाराम बर्तन की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह सुबह लगभग दस बजे मिनी शाखा पर पहुंचे। उस समय उनका छोटा भाई घर पर ही था। कुहरा और ठंड के चलते आस पास कोई नहीं था। लगभग 11 बजे कुछ महिलाएं शाखा पर पैसा निकालने पहुंची तो शटर बंद पाया। भीतर किसी के कराहने की आवाज सुनाई देने पर महिलाओं ने इसकी सूचना मेवाराम को फोन पर दी। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शटर खोल भीतर देखें तो फूलचंद्र फर्स पर पड़े कराह रहे थे। उनके सिर से खून की धारा बह रही थी। आनन फानन में उन्हें उपचार हेतु शाहगंज सीएससी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि फूलचंद्र के द्वारा शटर खोलते ही हत्यारे भीतर घुस गये। वे तीन से चार की संख्या में रहे होंगे। जो सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दिए। पुलिस का दावा है कि हत्या किसी ठोस बस्तु से सिर पर वार कर की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें