BREAKING

Jaunpur News: उधारी विवाद में दबंगों पर पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप

विनय सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बजरंगनगर निवासी एक व्यक्ति ने उधारी के पैसे को लेकर कुछ लोगों पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए अवैध ब्याज की मांग कर रहे हैं और हथियार दिखाकर दहशत फैला रहे हैं। बजरंगनगर निवासी पीड़ित हरिश्चंद्र जायसवाल पुत्र स्वर्गीय शंकर जायसवाल  बताया कि उसने अपने गांव के नीरज शुक्ला से करीब चार लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे उसने समय-समय पर खाते और नगद भुगतान कर पूरा चुका दिया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीडीओ ने चौपाल में सुनी समस्याएं

आरोप है कि करीब दो सप्ताह पूर्व नीरज शुक्ला, जगदीश शुक्ला, पंकज शुक्ला, राहुल दीक्षित सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे और पैसे को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि 17 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक बार फिर राहुल दीक्षित (प्रशांत) पुत्र अरविंद दीक्षित निवासी कसिली, थाना चंदवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पिस्तौल दिखाकर 10 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से पैसा वसूलने की धमकी दी और न देने पर पीड़ित या उसके बेटे की हत्या करने की बात कही। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें