Jaunpur News: उटरुकला की प्रधान को मिला ‘धुरंधर सरपंच’ सम्मान
महिला सरपंचों को कराया गया संसद भ्रमण, 16 राज्यों की 46 महिला प्रतिनिधि रहीं शामिल
नया सवेरा नेटवर्क
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याओं के विरोध में रा.ब.द एवं अहिप ने ज्ञापन सौंपा
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अपनी ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर किए गए नवाचारों, साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी महिला सरपंचों को संसद का भ्रमण भी कराया गया।
ज्योति यादव ने इस सम्मान का श्रेय अपने शिक्षक पति अरुण कुमार यादव, ब्लॉक सचिव एवं पंचायत कर्मियों को देते हुए कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक का यह अनुभव महिला सशक्तिकरण की दिशा में आत्मबल बढ़ाने वाला है। इससे न केवल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महिला सरपंचों की भूमिका और मजबूत होती है। ऐसे आयोजनों से आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने में महिला जनप्रतिनिधियों को अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा भी मिलती है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745.jpg)
