BREAKING

Mumbai News: चारों वेद राष्ट्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं: स्वामी नारायणानंद तीर्थ

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन गुरुदेव ने कहा कि वेद,सब प्रकार से राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।समस्त एषणाओं से मुक्त होकर संन्यास आश्रम की ओर जाना होता है।दो प्रकार की संततियां होती हैं,एक बिंदु संतति  और दूसरी नाद संतति। माता-पिता से बिंदु संतति और सद्गुरु से नाद संतति की परंपरा चलती है। आयुर्वेद में आयुष्य,शिल्पवेद से शिल्पकला, धनुर्वेद से अस्त्र-शस्त्र और गंधर्व वेद से संगीत कला और स्थापत्य वेद से महलों आदि का आविर्भाव हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण,संपूर्ण जीवन को जीने की कला के मूल सूत्र हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसार पूरी सृष्टि ही चिन्मय है।वही ब्रह्म यत्र -तत्र -सर्वत्र अवस्थित है। ब्रह्म और जीव में अंश-अंशी का संबंध है।

यह दर्श कराने वाले सद्गुरु होते हैं। श्रीकृष्ण, किसान की तरह हृदय रूपी खेत से अविश्वास के कंकड़ हटाता है, भक्ति के रस से उसे सींचता है, फिर प्रेम के बीज बोने से समय पर फसल लहलहाती है। भगवान श्रीकृष्ण भक्त के हृदय में प्रेम की खेती करते हैं।षट्सद्गुणों से परिपूर्ण हैं भगवान।कंस की वृत्ति अभिमान,हिंसा और स्वार्थ की है, इसलिए ऐसी वृत्ति से बचना चाहिए। हमें मनसा वाचा कर्मणा तीनों ही तरह की हिंसा से बचना चाहिए। सफलता के लिए विश्वास बहुत आवश्यक है। ईश्वर देश- काल और स्थिति से प्रभावित नहीं होते। श्रीमद्भागवत में भगवान के सत्, चित् और आनंद स्वरूप का वर्णन है। उसमें पूरी सृष्टि के कल्याण के सूत्र विद्यमान है। नालासोपारा पूर्व में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ से पूरे क्षेत्र में ज्ञान और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। आयोजकों ने बताया कि 9वें दिन 13दिसंबर को कथा 2 बजे आरंभ होगी।कथा की संपन्नता के बाद 4बजे से प्रसाद हेतु भंडारे का आयोजन किया गया है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें