BREAKING

Jaunpur News: वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

गरीबों में बांटे कंबल, पूछा कुशलक्षेम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे वीवीपैट,  सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त बनी रहें।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ठंड के दृष्टिगत गरीब एवं असहाय महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली। इससे पूर्व जनसुनवाई कक्ष में आए हुए फरियादियों में भी कंबल वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि शीतलहर एवं ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद प्रशासन द्वारा लगातार जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा व्यक्तियों को कंबल वितरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि रैन बसेरों, अलाव तथा अन्य ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित रहें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनसामान्य की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और शासन की योजनाओं एवं निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर  बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, कांग्रेस से राकेश सिंह डब्बू, बीजेपी से केके विश्वकर्मा, यादवेंद्र, बीएसपी से चंद्रेज भारती, अपना दल एस से जय प्रकाश पटेल, डॉ0 मनीष कुमार, सीपीआईएम से के. एस. रघुवंशी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मिला पत्रकार मित्र पुरस्कार

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें