BREAKING

Jaunpur News: कांग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 140वां स्थापना दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

 जौनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वर्ष पूर्ण होने के पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी का झंडारोहण कर गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

कहा कि कांग्रेस देशवासियों के रग-रग में बसी हुई है। भारत का स्वतंत्रता संग्राम कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा गया और अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के हर क्षेत्र में विकास करने का कार्य कांग्रेस सरकारों ने किया और भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।

 इधर बरसठी ब्लॉक के कांटी न्याय पंचायत अंतर्गत घनापुर गांव में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: लखनऊ की वन्दना वर्मा, बदायूं की मेघा, काशीपुर की चंद्रावती दीदी और डॉ. गीता चौहान सहित कई को मिला नारी सम्मान

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ आरसी पांडेय, शहर अध्यक्ष मो आरिफ खान, उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, सेवादल अध्यक्ष आरिफ सलमानी, प्रवक्ता अनिल दुबे, सभासद शाहनवाज मंजूर, इरसाद खान राजू, केपी प्रजापति, इकबाल हुसैन, विजय यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव अशोक सैनी तथा संचालन पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष संजय माली ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें