Jaunpur News: व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह इंदु के बड़े भ्राता के निधन पर शोक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के बड़े भ्राता वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यभान सिंह लाले के असामयिक निधन पर व्यापार मंडल के संस्थापक एवं ज़िला उपाध्यक्ष हबीब अलम, ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, प्रांतीय मंत्री शकील अहमद, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, अरुण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा, सुनील सेठ, जयप्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल, सुरेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मृतक आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करने की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गोद भराई, अन्नप्राशन एवं पौधारोपण के माध्यम से स्वास्थ्य व पर्यावरण का संदेश
गौराबादशाहपुर में भी व्यापार मंडल ने शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलि
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई गौराबादशाहपुर की एक शोकसभा अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कस्बा स्थित एक हाल में हुई। जिसमें व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के बड़े भ्राता वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यभान सिंह लाले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। शोकसभा में सुजीत जायसवाल, सतीश साहू, मुहम्मद इकराम अंसारी, मो. तौफीक, दिनेश कुमार डीके, जैद सिद्दीकी, अकसम सिद्दीकी, अमीक अंसारी, कलीमुल्लाह अंसारी, आफताब, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

