BREAKING

Jaunpur News: भाजपा नेता विकास यादव की दादी सुभागी देवी का निधन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा युवा नेता विकास यादव की दादी सुभागी देवी का 91 वर्ष की उम्र में खुटहन थाना के सौरैयां गांव स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उम्र के इस पड़ाव पर भी वे पूरी तरह से सक्रिय थी। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह तथा स्थानीय विधायक रमेश सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। परिवार के मुखिया हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे उनके आवास पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें