BREAKING

Lucknow News: कैशलेस इलाज की घोषणा को अमल में लाये सरकार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस पर किए गए घोषणा को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। जिससे शिक्षक समुदाय सशंकित है। सरकार को अपने वादे के मुताबिक कैशलेस इलाज से सबंधित राजाज्ञा तुरंत निकालना चाहिए।

 प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सरकार ने कैशलेस इलाज की घोषणा करके पूरे प्रदेश में वाहवाही बटोरी थी और बड़े-बड़े अखबारों में विज्ञापन देकर प्रचार प्रसार किया था। लेकिन घोषणा के चार माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कैशलेस इलाज की राजाज्ञा नहीं आई। लगता है कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इससे प्रदेश भर के कर्मचारी व शिक्षक सशंकित हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मेरी मुस्कान के तहत निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 

उन्होंने बताया कि सरकार की घोषणा के मुताबिक प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षक,  शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों को यह सुविधा प्रदान की जानी थी। सरकार को अपनी घोषणा के मुताबिक तत्काल कैशलेस इलाज की राजाज्ञा निकालनी चाहिए जिससे प्रदेश के शिक्षक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें