BREAKING

Bareilly News: अटल जी के महत्वपूर्ण भाषण आदि को लेकर पूरे देश में हो रहा शिक्षण-प्रशिक्षण

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। भारत रत्न भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी समारोह पर बरेली महानगर (नगर निगम) मे "अटल स्मृति समारोह" के मुख्य अतिथि सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।  विशिष्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा अटल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया गया।  अर्बन हाट सभागार में मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अटल जी की कविताओं के काव्य पाठ, उनके लेखन पर वाद- विवाद, पत्रकारिता, संसद और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अटल जी के महत्वपूर्ण भाषण आदि को लेकर पूरे देश में शिक्षण- प्रशिक्षण संस्थाओं में अनेक कार्यक्रम भी हुए। उनकी नीति में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी।


उन्होंने कहा, “ये हमारे प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सौभाग्य है कि लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को विकास के नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। अटल जी की पैतृक भूमि उत्तर प्रदेश में ही आगरा के बटेश्वर में है, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भी कानपुर में अर्जित की। बलरामपुर से देश की संसद में पहली बार चुने गए और संसद में सर्वाधिक बार उत्तरप्रदेश का ही प्रतिनिधित्व किया। उनका विराट व्यक्तित्व पूरे देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान करता है। “राजनेता से राष्ट्रनेता तक उनकी यशस्वी यात्रा अभिनंदनीय है। उनके नीति में दूरदृष्टि थी, नेतृत्व में सेवा भाव था, निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी।”

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भारत रत्न, भारतीय राजनीति के युगपुरुष, असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, हम सभी के प्रेरणा स्रोत एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर नमन करके हुए कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनकी राजनीति में गरिमा थी, शब्दों में संयम और निर्णयों में राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी और उन्होंने सत्ता को सदैव जनसेवा का माध्यम माना। पोकरण के साहसिक निर्णय ने भारत को आत्मविश्वास और सामर्थ्य का नया बोध कराया। अटल जी ने यह स्पष्ट कर दिया कि मजबूत राष्ट्र ही मानवीय मूल्यों की सच्ची रक्षा कर सकता है।

महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को "सुशासन दिवस" के रूप में भी जाना जाता है। अपनी भाषण कला और राष्ट्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे, जिसके लिए उन्हें 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा और प्रेरणादायक रहा। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ साहित्यकार भी थे। उनकी कविताओं में राष्ट्रप्रेम, मानवता, पीड़ा और आशा की गहरी झलक मिलती है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के 112वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अटल जी ने पड़ोसी देशों के साथ शांति की पहल भी की। पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए उनकी लाहौर बस यात्रा ऐतिहासिक मानी जाती है। उनका मानना था कि युद्ध नहीं, बल्कि संवाद से समस्याओं का समाधान होना चाहिए। वे संसद में अपने भाषणों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध थे। विरोधी दल के नेता भी उनकी वाणी, तर्क और शालीनता का सम्मान करते थे। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की अध्यक्षता में  हुआ। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा द्वारा किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, श्रुति गंगवार, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, प्रभु दयाल लोधी, उमेश कठेरिया, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडेय, अनुपम कपूर, रेखा श्रीवास्तव, विशाल मल्होत्रा, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, अजय चौहान, शालिनी जौहरी, चित्रा मिश्रा, मोहित तिवारी, नरेन्द्र मौर्या, कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी, अजय मौर्या, राजीव कश्यप, बृजेश सिंह, शिखा मल्होत्रा, सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें