BREAKING

Jaunpur News: ईयर फोन लगाकर पटरी पर चल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Jaunpur News: A young man walking on the tracks with earphones on was hit by a train and died.

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ वाया अयोध्या रेल खंड पर ग्राम मानीकलां पश्चिम बजरंग नगर में ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर चल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।गांव निवासी छोटेलाल बिंद का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र सन्नी बिंद उर्फ करन खुटहन के इमामपुर स्थित राधा वल्लभ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट से बीफार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सन्नी बिंद रोज की भांति रविवार को सुबह करीब आठ बजे घर से ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन किनारे बने मैदान में टहलने के लिए निकला।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन के एसी पैनेल से 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

वह रेल पटरी के बीच चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज वह सुन नहीं सका। ट्रेन की चपेट में आ गए मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाने पर दी। मानीकलां पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी की।वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता छोटेलाल बिंद रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। मां चंद्रकला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटे के मौत की खबर लगने पर छोटेलाल बिंद मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें