BREAKING

Jaunpur News: पारिवारिक विवाद में पत्नी का गला घोंटा, गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में बीती रात पारिवारिक विवाद में पति ने कथित तौर पर पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के पिता जयनाथ गौतम निवासी हरसिंहपुर थाना नेवढ़िया ने पुलिस को दी गई तहरीर में दामाद अमरजीत पर अपनी बेटी 32 वर्षीय सोनी देवी की गला दबाकर हत्या की हत्या का आरोप लगाया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

उनका कहना है कि अमरजीत नियमित रूप से शराब पीकर उनकी बेटी से मारपीट करता था और शुक्रवार की रात भी पारिवारिक कलह के बाद उसने सोनी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमरजीत गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें