BREAKING

Mumbai News: बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत ने दिया विकास का संदेश

Mumbai News: NDA's landslide victory in Bihar sends a message of development
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत ने  भाजपा तथा उसकी सहयोगी पार्टियों में एक नया जोश और उत्साह भर दिया है। मुंबई में जगह-जगह पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी । महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के विजन की जीत है। जनता ने उन पर पूरा भरोसा जताया है। बिहार विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में वहां की जनता ने जंगलराज की बजाय शांति, सुरक्षा और विकास का रास्ता चुना। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कैप्टन सीएल दुबे ने 200 जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि बिहार में सुशासन की विजय हुई है। लोगों ने एनडीए पर पूरा भरोसा जताया है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि बिहार के बाद मुंबई महानगरपालिका में भी हमारी अभूतपूर्व जीत तय है। उन्होंने कहा कि मुंबई का अगला महापौर भाजपा का बनेगा। मीरा भाईंदर के भाजपा नेता सुरेश सिंह ने कहा कि आज का बिहार प्रगतिशील और आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ने वाला राज्य है। बिहार के लोगों ने जंगलराज को अलविदा कर दिया है। अब महापालिका चुनाव में भी भाजपा का विजई परचम लहरेगा। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत ने विपक्ष की हवा निकाल दी है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें