BREAKING

Mumbai News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

Mumbai News: Meeting concluded regarding preparation for Children's Scientific Exhibition

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। एफ दक्षिण वार्ड के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्राचार्य एवं विज्ञान शिक्षकों की बैठक दिनांक 10 नवम्बर 2025 को सेंट मेरी हाई स्कूल (एसएससी), मझगांव, मुंबई में संपन्न हुई। यह बैठक 53वीं तालुका स्तरीय (वार्डस्तरीय) बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025–26 के सफल आयोजन के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भारतीय सदविचार मंच की अंधेरी शाखा का उद्घाटन, बाबा तिवारी बने शाखा अध्यक्ष

 बैठक की अध्यक्षता शिक्षण निरीक्षक, दक्षिण विभाग, परेल, मुंबई ने की। इस अवसर पर वार्ड के सभी विद्यालयों के प्राचार्य और विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में प्रदर्शनी की रूपरेखा, विषय चयन, विद्यार्थियों की सहभागिता, तथा समयबद्ध तैयारी को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। शिक्षण निरीक्षक ने विद्यालयों से अपेक्षा व्यक्त की कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक से अधिक छात्र इस प्रदर्शनी में भाग लें। आभार प्रदर्शन के साथ बैठक संपन्न हुई।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें