Mumbai News: नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. दयानंद
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। हिंदी साहित्य भारती के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रो. दयानंद तिवारी को नेपाल में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी श्रृंखला में भारत के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह संगोष्ठी 10 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक नेपाल में आयोजित की जा रही है। भारत से चुने गए कुल 25 प्रतिनिधियों में से प्रो. तिवारी महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: ई है बम्बई नगरिया तो देख बबुआ...
इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों में निहित रामचरितमानस की प्रासंगिकता पर विमर्श करना है। प्रो. दयानंद तिवारी अपने व्याख्यानों के माध्यम से रामचरितमानस को आधुनिक शिक्षा और सामाजिक चेतना से जोड़ने की दिशा में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रो. दयानंद तिवारी इस समय श्री जेजेटी विश्वविद्यालय, राजस्थान के हिंदी विभाग में प्रोफेसर एवं शोध-आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। वे एक प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद और स्तंभकार हैं। इससे पूर्व वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में भी भारतीय साहित्य पर प्रपत्र प्रस्तुत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा चुके हैं।
उनके विद्वतापूर्ण योगदान, सामाजिक दृष्टि और साहित्यिक संवेदना को देखते हुए उन्हें इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस संगोष्ठी में उनके व्याख्यान भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े मानवीय मूल्यों और शिक्षा-संस्कृति के समन्वय पर केंद्रित होंगे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)