BREAKING

Jaunpur News: मातृशक्ति का हुआ सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के नगौली गांव स्थित ज्ञानस्थली इंटरमीडिएट कॉलेज में आदर्श  मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों एवं माताओ को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जहां पर  मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर किरण पांडे ने  कहा  बच्चों की प्रथम गुरु माता-पिता ही होते हैं माताएं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बच्चों का ख्याल एवं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करती  है हर किसी का बच्चा कंपटीशन में अग्रसर रहेगा आज के समाज में महिलाएं गृहस्थ जीवन के साथ-साथ जागरूक होते हुए अपने बच्चों का शिक्षण कार्य पर भी जो ध्यान दे रही हैं वह एक प्रशंसनीय कार्य है।

यह भी पढ़ें| Jaunpur News: एसपी के आदेश वाहनों की चेकिंग का चला अभियान

कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के योगदान, समर्पण और उनके निरंतर प्रोत्साहन को सम्मान देना था। मातृ शक्ति के बिना शिक्षा की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है। विद्यालय के संस्थापक संतोष द्विवेदी एवं संरक्षक श्रीमती श्यामा द्विवेदी ने सभी माताओं, अतिथियों और उपस्थित अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीया। कार्यक्रम में आए हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना पाठक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं मात् शक्तिया उपस्थिति रही।


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें