Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। जौनपुर रायबरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रविवार रात उक्त हाईवे पर पूरा फगुई गांव निवासी शाहरुख 32 वर्ष पुत्र माहिर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर स्थित उक्त गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त युवक हाईवे पर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट आई। अगल बगल के लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माइनर अटैक से अब तत्काल नहीं होगी मौत
