BREAKING

Jaunpur News: विश्व जन कल्याण आध्यात्मिक धाम पदयात्रा का तिलवारी में भव्य स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। विश्व कल्याण, राष्ट्रीय एकता, स्वस्थ समाज और पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश के साथ सोमवार को विश्व जन कल्याण आध्यात्मिक धाम पदयात्रा का क्षेत्र के तिलवारी गांव में भव्य स्वागत किया गया। युवा समाजसेवी संजय दुबे ने कहा कि इस यात्रा से सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम की भावना और मजबूत होगी। आयोजक जयशंकर दुबे ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विश्व जन कल्याण और सद्भावना को बढ़ावा देना है। यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, जगदंबा प्रसाद सिंह, उपेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, पत्रकार अजय सिंह, विपुल दुबे जिला, आशुतोष दुबे, चंदन दुबे, संतोष कुमार यादव आदि शामिल रहे। ज्ञातव्य हो कि लेदुका बाजार से प्रारंभ पदयात्रा का समापन विजेथुवा, सुल्तानपुर स्थित बजरंगबली के विख्यात मंदिर पर दर्शन के साथ संपन्न किया जायेगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें