Jaunpur News: कुएं में मिली महिला की लाश, बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव के एक कुएं में मंगलवार को महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान 36 वर्षीया गीता देवी पत्नी सतीश कुमार यादव के रूप में हुई। बेटों ने अपने पिता द्वारा मां की हत्या का करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसआईआर के लिए मेगा कैंप,भरे गए एक हजार से ज्यादा फार्म
16 वर्षीय बेटे प्रांजल यादव का आरोप है कि पिता का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार की रात घर में विवाद हुआ, जिसके बाद मां ने बच्चों का कमरा बाहर से बंद कर दिया। हम लोग खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो मां नहीं मिली। खोजबीन में पता चला कि कुएं में किसी ने हत्या कर लाश फेंक दी। परिवार का आरोप है कि सतीश कुमार यादव की गांव की एक महिला से संबंध था। इसी को लेकर घर में आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने इन्द्रकला पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)