BREAKING

Jaunpur News: लव मैरिज का दर्दनाक अंत, 5 महीने में ही नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के मानीकलां गांव में प्रेम विवाह के पांच माह बाद युवती ने बीती रात फंदे से लटककर जान दे दिया। गुरुवार की सुबह उसका शव फांसी पर लटका दिखते ही सनसनी फैल गई। चर्चा है कि पति के साथ लेकर लखनऊ न रहने से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी महेश्वर प्रसाद ने गत 10 जून को 23 वर्षीय काजल से प्रेम विवाह किया था। महेश्वर लखनऊ में रहकर ओला कैब चलाता है। काजल अक्सर महेश्वर पर लखनऊ साथ लेकर रहने को कहती थी। महेश्वर इन्कार कर देता था। घर पर अकेली काजल तनावग्रस्त रहा करती थी। गुरुवार की सुबह काजल काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली तो घर के बगल में रहने वाली उसकी मौसी की पुत्री जगाने गई। दरवाजा भीतर से बंद मिलने पर खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रिवाल्वर के साथ बनाई रील, अब खानी पड़ेगी जेल की हवा

किसी अनहोनी की आशंका से उसने शोर मचाया। जानकारी होने के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में काजल का पंखे में रस्सी से फंदे के सहारे लटका शव दिखाई पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का है। छानबीन में पता चला कि नवविवाहित काजल गांव में नहीं बल्कि पति के साथ लखनऊ रहना चाहती थी। संभवत: इसी बात को लेकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें