BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने अभियान चलाकर की वाहनों की चेकिंग

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहा पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह से ही थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह की टीम लखनऊ बलिया राज्यमार्ग पर सरपतहा मोड़ के पास तैनात रही और आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वालों, दोपहिया पर तीन सवारों और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों को रोककर पूछताछ की। वाहनों के  कागजातों की जांच के साथ तलाशी भी ली गई। थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमित चेकिंग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें