BREAKING

Jaunpur News: बाइक चालकों को पुलिस ने वितरित किया हेलमेट

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। यातायात माह नवंबर के तहत स्थानीय पुलिस चौकी पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन बिल्कुल न चलाएं, क्योंकि लापरवाही जान के लिए खतरा बन सकती है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सोलर सिस्टम से पर्यावरण प्रदूषण में कमी एवं आर्थिक बचत

उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक या कार न चलाने दें, पकड़े जाने पर वाहन जब्ती सहित कठोर कार्रवाई की जा सकती है। यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम में 30 पुरुष व महिला बाइक चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के बाद पुलिस चौकी से कुकुहा मोड़ तक यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राहुल सिंह, सत्यानंद चौबे, सभापति गोंड सहित थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें