BREAKING

Jaunpur News: उत्तर भारतीय समाज मुंबई की आत्मा : आचार्य पवन त्रिपाठी


उत्तर भारतीय सेवा संघ ने किया सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मलाड पश्चिम स्थित उत्तर भारतीय सेवा संघ के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी मुंबई के नवनियुक्त महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ व संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज के सैकड़ों सम्मानित वरिष्ठ नागरिक, प्रख्यात नेता, समाजसेवी, संगठन के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य पवन त्रिपाठी ने उत्तर भारतीय सेवा संघ और उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज मुंबई की आत्मा है। यह शहर उत्तर भारतीयों के परिश्रम, संस्कार और संस्कृति से ही चमकता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में मुंबई का समग्र और सतत विकास हो रहा है।


उनकी दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं के कारण शहर में बुनियादी ढांचे, परिवहन, आवास और रोजगार के क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति हुई है। मुंबई आज एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध महानगर के रूप में उभर रहा है और मुख्यमंत्री जी के  मार्गदर्शन में मुंबई  के उत्तर भारतीय समाज की सुरक्षा एवं प्रगति सुनिश्चित है। उन्होंने उत्तर भारतीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान की सराहना की तथा आश्वासन दिया कि पार्टी सदैव समाज के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी। साथ ही उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के लोगों से मुंबई में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन

इस अवसर पर उत्तर भारतीय समाज के प्रमुख नेता आर. यू. सिंह,  बृजेश सिंह, योगेश वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उत्तर भारतीय सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा आचार्य पवन त्रिपाठी को शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने आचार्य जी के नेतृत्व, समाजसेवा और उत्तर भारतीय समाज हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की, साथ ही आगे भी समाज की एकता, जागरूकता व विकास में उनके सक्रिय नेतृत्व की अपेक्षा व्यक्त की।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें