BREAKING

Jaunpur News: किसानों को खेती करना सिखाएंगी कृषि सखियाँ

अवनीश पाण्डेय  @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। प्राकृतिक खेती कैसे की जाय इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से कृषि सखियों के जरिये लोगों को जानकारी दी जाएगी। रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से प्रभावित हो रही उपज की गुणवत्ता को लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक जैविक उर्वरकों का प्रयोग करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिये कृषि सखियों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया गया। इन सखियों को किसानों के बीच उतारने का उद्देश्य यह है कि वह पुरुष किसानों के साथ साथ महिलाओं को भी जागरूक करें। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उर्दू दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. अल्लामा इक़बाल का जन्मदिवस

कृषि सखियाँ समय समय पर गोष्ठी आदि की मदद से किसानों को जागरूक करेंगी। कौन सी फसल कब बोनी है,उसमें कौन से उर्वरक का उपयोग हो, उर्वरक की मात्रा कितनी हो,कौन सा उर्वरक ज्यादा लाभदायी है। उसके फायदे नुकसान के बारे में सबको  अवगत करायेंगी। कृषि सखियों को उनके कार्य के हिसाब से  विभाग की ओर से प्रतिमाह मानदेय भी मिलेगा। 

न केवल किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी मिले बल्कि महिलाओं को भी रोजगार का अवसर मिले इसी उद्देश्य से कृषि सखियों के माध्यम से खेती के तकनीक की जानकारी देने की योजना संचालित की गई है। खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में लगभग 250 कृषि सखियों को प्रशिक्षित किया गया है वहीं सुइथाब्लॉक में लगभग 20 सखिया नियुक्त की गई हैं जो किसानों को आधुनिक खेती के साथ अच्छी उपज के लिये तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायेंगी।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें