Jaunpur News: सरकार की नीतियों के कारण ही नहीं तय हो पा रही जवाबदेही, बढ़ रहा भ्रष्टाचार
मछलीशहर नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में विधायक रागिनी सोनकर ने की प्रेस वार्ता
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। सरकार अपने कार्यालयों में नौकरी न देकर संविदा कर्मियों की नियुक्ति कर रही हैं,जो सरकारी कार्य के लिए पूरी तरह जवाबदेह नहीं है।इनके जरिए सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार फैल रहा है। समाज का हर वर्ग प्रशासनिक मदद प्राप्त करने के लिए परेशान दिखाई दे रहा है। नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में प्रेस वार्ता करते हुए विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि तहसील में राजस्व अभिलेख संभालने के लिए और अदालत में न्यायिक कार्यवाही पूरी कराने हेतु संविदा पर कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। इसी प्रकार अस्पताल में नर्स और डाक्टर तथा बिजली विभाग समेत अन्य सरकारी कार्यालय में संविदा पर कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं जो पूरी तरह अस्थाई होते हैं और इसीलिए जवाबदेह नहीं है।
इनके माध्यम से ही भ्रष्टाचार बढ़ता है, जबकि सरकारी नौकरी की परीक्षा का पेपर लीक होता है इसलिए नियुक्ति नहीं हो पा रही है। बेरोजगार नौजवान युवक परेशान है। एनसीआरबी जो सरकारी एजेंसी है उसका हवाला हुए विधायक ने बताया कि दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार का प्रतिशत बढ़ा है। इसी प्रकार पूरे प्रदेश की सी एच सी पर ई सी जी मशीन की सुविधा मुहैया के लिए अपनी भूमिका को अहम बताया तथा सभी अस्पतालों में टेक्नीशियन की तैनाती के लिए प्रयास जारी रखने की बात बताई।मरीजों को रेफर करते समय रेफर करने का कारण रेफर पेपर पर अवश्य ही अंकित करने के लिए स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखने की बात कही है। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की छपी खबरों को संज्ञान में लेकर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है।वार्ता के समय वरिष्ठ सपा नेता पंधारीलाल यादव, बबलू राइन, श्यामजी यादव, लखन सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)