BREAKING

Jaunpur News: पीयू में स्थापित होगा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन


विश्वविद्यालय बनेगा मौसम का प्रहरी किसानों को मिलेगा सटीक पूर्वानुमान  

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अब मौसम की सटीक जानकारी देने के आधुनिक युग में कदम रखने जा रहा है। परिसर में जल्द ही अत्याधुनिक ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित होगा, जो हर पल के मौसम बदलावों पर वैज्ञानिक निगाह रखेगा।

कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के प्रयासों से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट जौनपुर और आसपास के जिलों के लिए एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि साबित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन, तकनीकी परीक्षण और औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की टीम द्वारा स्थल सर्वे भी संपन्न हो चुका है।

यह अत्याधुनिक स्टेशन तापमान, वर्षा, आर्द्रता, वायुदाब, हवा की दिशा और गति जैसी तमाम जानकारी स्वचालित रूप से एकत्र करेगा और सीधे केंद्रीय सर्वर पर भेजेगा। इसके माध्यम से मौसम पूर्वानुमान अधिक सटीक और वास्तविक समय पर उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरला महेश्वरी बनीं JCI CHETANA की नई अध्यक्ष

कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के विज्ञान से समाज तक के विज़न को साकार करने वाला कदम है। इससे न केवल शोधार्थियों को उपयोगी डेटा मिलेगा बल्कि किसानों और आम नागरिकों को भी मौसम की तत्काल जानकारी प्राप्त होगी।

विश्वविद्यालय की ओर से इस परियोजना की जिम्मेदारी देख रहे डॉ श्याम कन्हैया सिंह ने बताया कि स्टेशन पूरी तरह स्वचालित होगा, जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के कार्य करेगा। नेटवर्क बाधित होने पर भी यह सुरक्षित डेटा संग्रहीत रखेगा और सौर ऊर्जा से संचालित रहेगा।

यह परियोजना कृषि, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन और वैज्ञानिक शोध के सभी क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होगी। सबसे अधिक लाभ किसान समुदाय को मिलेगा, जो अब वर्षा, तूफान या तापमान में बदलाव की सही जानकारी से अपनी फसलों की समयबद्ध योजना बना सकेंगे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें