BREAKING

Mumbai News: बिहार में मिली ऐतिहासिक विजय से उत्साहित भाजपाइयों ने मनाया गया जश्न

Mumbai News BJP workers celebrated with joy after historic victory in Bihar

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत का जश्न आज मुलुंड पश्चिम के वार्ड 104 में भाजपा कार्यालय के बाहर भव्य रूप से मनाया गया। मुलुंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनीष तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, पटाखों और जयघोष के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशवासियों ने जो विश्वास दोबारा जताया है, उसे कार्यकर्ताओं ने गर्व का क्षण बताया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: राहुल एजुकेशन द्वारा आचार्य पवन त्रिपाठी का सम्मान

विजय की इस ऊर्जा में शामिल होते हुए सभी के चेहरों पर उत्साह और सम्मान की चमक स्पष्ट दिखाई दी। मनीष तिवारी ने विश्वास जताया कि आगामी बीएमसी चुनाव में भी मुंबईकर भाजपा पर अपना भरोसा दोबारा जताते हुए पार्टी को दमदार विजय दिलाएंगे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह, जे. पी. नड्डा, देवेंद्र फडणवीस, रविंद्र चव्हाण, अमित साटम, एड. आशिष शेलार, मंगल प्रभात लोढा, मनोज कोटक, मिहिर कोटेचा और चंद्रशेखर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएँ दी गईं।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें