Bareilly News: डिजिटल इंडिया, विकसित भारत पर छात्रों ने दी जोरदार प्रस्तुति
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने "विवित्सा" कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया, विकसित भारत विषयों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी का नागरिक सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि कारगिल वॉर हीरो नायक दीपचंद सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, नमामि गंगे और भारतीय रक्षा पर आधारित कार्यक्रम को भी काफी सराहा गया। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत क्लास नर्सरी व प्रेप के छात्रों के मेरा भारत, मेरा मान गीत से हुई।
इसके बाद रामपुर गार्डन ब्रांच के छात्रों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के जरिये पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। रामपुर गार्डन ब्रांच के क्लास फर्स्ट से थर्ड के छात्रों ने स्वच्छ भारत और शिव गार्डन ब्रांच के क्लास फर्स्ट व थर्ड के छात्रों ने खेलो इंडिया पर प्रस्तुति दी। इसके बाद बारी थी शिव गार्डन ब्रांच के क्लास सेकंड व फाइव के छात्रों की। छात्रों ने डिजिटल इंडिया का संदेश प्रसारित किया। शिव गार्डन स्कूल के कक्षा छह और सात के छात्रों ने विकसित भारत की विकास यात्रा को अपनी नृत्य नाटिका से प्रस्तुत किया। स्कूल कार्यक्रम के दौरान 10 छात्रों को 100 फीसदी अटेंडेंस को सम्मानित किया गया। 72 छात्रों को अप्प्रेसिअशन अवार्ड, 12 अभिभावकों को पेरेंट्स अवार्ड और नौ छात्रों को प्रोफिसिएंसी अवार्ड मिले।
13 छात्रों को 5- 5 हज़ार रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। इस दौरान प्रबन्धक डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल, एमडी चन्दना अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ प्रियंका सरकार आदि मौजूद रहे। कक्षा दस के टॉपर आशना चावला व भव्य अग्रवाल और कक्षा 12 की टॉपर पाहुनी बरतरिया को 21 हजार - 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। मनोरमा अग्रवाल अवार्ड फॉर एक्सेम्पलरी डिसिप्लिन अवार्ड जूनियर वर्ग में अस्मिता सिंह व शिवांश वर्मा को जबकि सीनियर वर्ग में आशना चावला व नमन खंडेलवाल को मिला।
प्रत्येक छात्र को 11 हजार रुपये का कैश पुरस्कार मिला। 10 हज़ार रुपये का रानी स्मृति एक्सीलेंस अवार्ड चित्रांश गंगवानी को 11 हज़ार रुपये का अरुणिमा जैन अवार्ड फॉर मेरिट आभास सिंह राठौर को, 15 हज़ार रुपये का एमडी अग्रवाल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस राभ्या कृष्ण को,20 हज़ार रुपये का श्री चतुरभुज अग्रवाल स्क्रॉल ऑफ़ ऑनर दिव्यांशी सिंह को मिला। कक्षा 10 की बोर्ड क्लासेज की टीचर्स 75 हजार रुपये और कक्षा 12 की टीचर्स को 50 हज़ार रुपये का कैश प्राइज दिया गया। बरेली निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी का नागरिक सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2022 विनीता भाटिया को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि कारगिल वॉर हीरो नायक दीपचंद के साथ ही राकेश कपूर को भी सम्मानित किया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)