Bareilly News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले में 407 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनपद बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले के 407 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ जिसमें 326 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। बरेली कॉलेज मैदान पर इस अवसर पर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, हरि सिंह ठिल्लो, विधायक नवाबगंज डॉ एमपी आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, परियोजना निदेशक डी आर डी ए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
शासन की अति महत्वांकाक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बरेली कॉलेज मैदान में 407 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें 326 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा 81 मुस्लिम जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ। यह सभी जोड़े नगर निगम बरेली, विकासखण्ड भुता, फरीदपुर, भदपुरा, नवाबगंज, भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा, शेरगढ़ एवं नगर पालिका परिषद फरीदपुर, नवाबगंज, नगर पंचायत सेंथल, धौराटांडा, रिठौरा, ठिरिया निजावत खाँ के थे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दी।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन में वर-वधु सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते हैं इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े की शादी पर एक लाख रुपए व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू 60 हजार, कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह के समय साड़ी, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वैनिटी किट, दीवर घड़ी, ट्राली बैग, प्रेस, गद्दे, ताकिया, डबल बेडशीट, फेंटा/बड़ा गमछा, वर के लिये कपड़े आदि सहित कुल 24 सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया है तथा वर-वधु सहित उनके परिजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सामूहिक विवाह के प्रति जोड़े को एक लाख रुपए दिए जाने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें से 60 हजार रुपए लड़की के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी, 25 हजार रुपए का सामान दिया जा रहा है तथा 15 हजार रुपए खाने-पीने व अन्य व्यवस्था में व्यय किए गए हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें | Punjab News: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुआ 48वाँ अखिल भारतीय नागरी लिपि सम्मेलन का शुभारंभ
बरेली के जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ समस्त वर्गों की निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु किया गया है। सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता के माहौल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की आर्थिक तंगी की वजह से बेटी की इच्छाएं अधूरी ना रह जाएं इसलिए पूरे विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं गणमान्य लोग व समारोह से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)