Azamgarh News: साइबर अपराधों के बारे में जानकारी होना जरूरी : ओपी जायसवाल
थाना रानी की सराय द्वारा सनबीम स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नया सवेरा नेटवर्क
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद आज़मगढ़ में साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किए जाने के लिए साइबर जागरुकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रानी की सराय, जनपद आज़मगढ़ द्वारा सनबीम स्कूल में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि साइबर अपराधों के प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्राड, ओटीपी स्कैम, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, आईडेंटिटी थेफ्ट आदि के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक डिटेल या ओटीपी किसी को भी साझा न करें। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स, स्ट्रांग पासवर्ड और टू वे अंथेटिकेशन के महत्व पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ह्रासमेंट या साइबर क्राइम की स्थिति में तुरंत www.cybercrime.gov.in या नज़दीकी साइबर सेल, पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, साथ आए कर्मचारीगण एवं साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सेफ्टी एवं डिजिटल जिम्मेदारी के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)