Jaunpur News: महिला शक्ति मिशन के तहत रामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
नया सवेरा नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में रामपुर थाना क्षेत्र में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम गांव-गांव में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों की जानकारी दे रही है, जिसके तहत शुक्रवार को अभियान के दौरान नगर पंचायत रामपुर के पुरानी बाजार एवं चट्टी चौराहे पर कांस्टेबल पूजा यादव ने उपस्थित महिलाओं बच्चों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें, आवाज उठाएं और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। महिलाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं, नशा मुक्ति भारत अभियान तथा महिला से सम्बंधित कानूनों के बारे में अवगत कराया गया।
