Prayagraj News: हंडिया पीजी कॉलेज में भारतीय नारियों की गौरवशाली परंपरा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
हण्डिया (प्रयागराज)। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत हंडिया पीजी कॉलेज, हंडिया में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिनांक 8 अक्टूबर को “भारतीय नारियों की गौरवशाली परंपरा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय नारी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी गरिमामयी परंपराओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विवेक पांडेय ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय नारी ने सदा से त्याग, शक्ति, ज्ञान और नेतृत्व के माध्यम से समाज को दिशा दी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुंबई विश्वविद्यालय में सुरेश चन्द्र शुक्ल की मातीचे देव का लोकार्पण
इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सोमेश सिंह, डॉ. दीपक सिंह, श्रीमती रीता सिंह, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, प्रतीक्षा सिंह, निकिता यादव सहित महाविद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक अंजलि मोदनवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर ऐसे आयोजनों की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
![]() |
| Ad |
![]() |
| विज्ञापन |


