Mumbai News: कांग्रेसी नेता इंदुप्रकाश तिवारी मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदुप्रकाश तिवारी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर पार्टी महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पद सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। श्री तिवारी इसके पहले 2015 में मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष बन चुके हैं। 2021 में मुंबई कांग्रेस के सचिव के रूप में काम कर चुके तिवारी ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड का आभार मानते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग के साथ करेंगे और मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक वार्डों में विजय दिलाने में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)