BREAKING

Jaunpur News: कथा ज्ञान गंगा है, इसमें जो गोता लगा लेता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है: सुशीला

तरुण चौबे @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दिव्य गायत्री मंदिर शांति निकेतन बलुआ का बाग सुजानगंज में नव कुंडी गायत्री महायज्ञ तथा पावन प्रज्ञापुराण कथा शनिवार से प्रारंभ है। रविवार को प्रज्ञा पुराण कथा अंतर्गत कथा वाचिका सुशीला जी ने उपस्थित लोगों को बताया कि समाज में सनातन संस्कृति को जीवन तो बनाए रखने और उसके संरक्षण और संवर्धन सत्संग का विशेष महत्व बताया गया है। उन्होंने कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा ज्ञान गंगा है। इसमें जो सच्चे मन से गोता लगा लेता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। संत और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सत्संग का ही प्रभाव था कि वाल्मीकि वाल्मीकि बन गए और रामायण की रचना कर डाली। इस अवसर पर आयोजक विद्या शंकर त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष तिवारी, विजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, राजीव सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें