Jaunpur News: डॉ. संपूर्णानंद जनपदस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज का दबदबा कायम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। डॉ. संपूर्णानंद जनपदस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 8 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अपना कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त किया। तिलक तपोवन के मान-सम्मान रूपी क्षितिज में एक और सफलता का चमकता हुआ सितारा जुड़ गया। इसमें मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाली नम्रता सिंह, डॉ. मंजू सिंह, मनोज कुमार, कमलेश यादव आदि रहे।
अनुराधा, नंदिनी और कृति ने अपने बहुत ही ओजस्वी, भावपूर्ण एवं तार्किक प्रदर्शन से सभी को हतप्रभ कर दिया। छात्र दिव्यांश सिंह भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरने में सफल रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने निर्णायक मंडल एवं बाहर से आए हुए समस्त आगंतुकों तथा विद्यालय के समस्त उपस्थित शिक्षकों को धन्यवाद स्थापित करते हुए कहा कि तिलक तपोवन में परम पूज्य जी का आशीर्वाद सदैव होने के कारण हमारा विद्यालय जनपद ही नहीं प्रदेश में सर्वोच्च शिखर पर परचम लहरा रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने दी।
यह भी पढ़ें | भारत की बहुभाषिक डिजिटल क्रांति-भाषाई डिजिटल पुनर्जागरण: मातृभाषा में डिजिटल अधिकार-तकनीक, संस्कृति और समावेशन का नया युग





,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)