BREAKING

Jaunpur News: कुत्ते के हमले में मजदूर गम्भीर रूप से हुआ घायल

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में गुरुवार की शाम को 35 वर्षीय मजदूर कुत्ते के हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अशोक राजभर पुत्र राम सहाय राजभर मजदूरी का काम करता है। वह गांव के एक व्यक्ति के खेत में बंटाई पर धान की फसल बोया था। शाम को उसकी पत्नी व बच्चे खेत मे धान काट रहे थे। वह भी खेत में धान कटवाने जा रहा था। अभी वह खेत मे घुसा ही था कि एक पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर तथा गले पर हमला किया। वह गिर पड़ा। 

पत्नी बच्चे डर से शोर मचाते हुये भागने लगे। तब तक कुत्ते का मालिक आ गया। उसने कुत्ते को पकड़ा। अशोक का सिर तथा गले में डेढ़ से दो इंच का घाव हो गया है। मजदूर अशोक का कहना है कि कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को घड़रोज को देखकर कुत्ते को ललकार कर छोड़ दिया। कुत्ता उसकी तरफ नहीं गया। वह अशोक पर आकर हमला कर दिया। कुत्त्ता नगर पंचायत कस्बे के बदलपुर वार्ड निवासी एक व्यक्ति का है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मजदूर के परिजनों ने मौखिक सूचना दिया है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें