Jaunpur News: भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति की रैली 15 अक्टूबर को

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भ्रष्टाचार निर्मूलन समिति एलियस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि 15 अक्टूबर को जौनपुर जनपद में विशाल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रैली वाराणसी, भदोही, चंदौली में भी निकालकर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह बढ़ रहा है, जनता परेशान है, महंगाई बढ़ती जा रही है और जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। नौजवान बेरोजगार हैं और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए समिति के बैनर तले लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रैली के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भी दिया जाएगा।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें