Hyderabad News: उपुगुड़ा में 'कलम दवात कायस्थ समाज' ने की 'चित्रगुप्त पूजा'
- 400 साल प्राचीन 'चित्रगुप्त देवालयम' के प्रांगण में किया गया आयोजन
- महासचिव सुनील श्रीवास्तव का संचालन रहा सराहनीय
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। 'कलम दवात कायस्थ समाज' KDKS के तत्वाधान में 18वें वर्ष 'चित्रगुप्त पूजा' का आयोजन भव्य रूप से उपुगुड़ा स्थित 400 साल प्राचीन 'चित्रगुप्त देवालयम' के प्रांगण में किया गया, जिसमें हैदराबाद-सिकंदराबाद के चित्रांश परिवारों ने भारी संख्या में भाग लिया।
प्रातः 6 बजे से 9 तक अभिषेक कार्यक्रम, तत्पश्चात 'दवात पूजन' सार्वजनिक रूप से करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था के संस्थापक बीके कर्णा और सह संस्थापक ज्योति प्रकाश लाल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमारी वैष्णवी (पुत्री डॉ. शिव कुमार), कुमारी प्रकृति सिन्हा श्रीजी (पुत्री पप्पू सिन्हा) और आरव विवान (पुत्र विवेक श्रीवास्तव) ने प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री ज्योति नारायण, शिल्पी भटनागर और डॉ. अर्चना पांडेय उपस्थित होकर सभी सदस्यों का हौसला बढ़ाई।
इस अवसर पर तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी आधार सिन्हा IAS पूर्व DG उपस्थित होकर अभिभावकों का सम्मान और बच्चों को सम्मानित किया।
संस्था के अध्यक्ष जीपी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, महासचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, संयोजक धर्मेंद्र सिन्हा, पप्पू सिन्हा, ओम प्रकाश सिन्हा, सचिन श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव आदि आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किए अभिभावकों का सम्मान और सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयोजन का समापन हुआ।
संचालन महासचिव सुनील श्रीवास्तव के द्वारा किया गया जो काफी सराहनीय रहा। सभी का संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने उन्हें इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें | Entertainment News: द राज़ा साब का पहला लुक – प्रभास ने बर्थडे पर मचाया तूफ़ान
![]() |
| विज्ञापन |








,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)