BREAKING

Jaunpur News: सर्व समाज का नारा है भगवान चित्रगुप्त जी हमारे हैं के नारे से गूंज उठा जौनपुर शहर

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर ने निकाला भगवान चित्रगुप्त जी भव्य शोभायात्रा

भगवान चित्रगुप्त जी के बारीनाथ मठ एवं रूहटा मंदिर का भव्य शृंगार किया गया एवं छप्पन भोग लगाया गया।

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी मन्दिर बारीनाथ मठ में दर्शन पूजन करने के बाद उपस्थित हजारों भक्तों को संबोधित  करते हुए जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चन्द सिंह आई ए एस ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सभी धर्म समुदाय के भगवान हैं पौराणिक मान्यता के अनुसार उनका जन्म भगवान ब्रह्म की काया से उत्पन हुआ था भगवान चित्रगुप्त जी समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं और जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि कलम की पूजा करने वाले एक ऊंचाई हासिल करते है और समाज में अच्छे पद पर स्थापित होते है आज यहां भगवान चित्रगुप्त जी पूजन शोभायात्रा में सर्व समाज समुदाय के लोग शामिल हो रहे है ये जौनपुर जिले के लिए एक अच्छी शुरुवात है मेरी शुभकामनाएं सभी को है।

अपर जिलाधिकारी जौनपुर अजय अंबष्ट पीसीएस ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी को किसी एक के नहीं सभी के हैं सभी को उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव आईपीएस ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी को ज्ञान शिक्षा बुद्धि और कला का अधिष्ठाता देवता भी माना गया हैं।

श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं जो आज भगवान चित्रगुप्त पूजन शोभायात्रा में सर्व समाज को जोडकर एक अच्छी शुरुवात की हैं भगवान चित्रगुप्त जी को किसी जाती विशेष में बांधना उचित नहीं है।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी जी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के कलम दवात की पूजा अर्चना वैश्व समाज के साथ सर्व समाज करता हैं और करता रहेगा भगवान चित्रगुप्त पूजन शोभायात्रा अब हर साल वृहद रूप में मनाया जाएगा।

कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की आशीर्वाद से बड़ा से बड़ा कार्य हो जाता हैं।

कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने कहा कि कायस्थ समाज जौनपुर सभी सर्व समाज समुदाय का आभारी हैं जिन्होंने पूजन शोभायात्रा में साथ दिया। संचालन कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता अनिल अस्थाना ने किया एवं स्वागत राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया।

इसके बाद जिलाधिकारी जौनपुर ने भगवान चित्रगुप्त जी रथ पर भगवान चित्रगुप्त जी पूजन आरती दीप प्रज्वलन कर शोभायात्रा शुभारंभ किया शोभायात्रा में सुसज्जित भगवान चित्रगुप्त जी रथ, दो डीजे साउंड शो, बैंड बाजा पार्टी, भांगड़ा पंजाबी बैंड, अनेक झांकी अलौकिक छठा बिखेर रही थी और हजारों की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चे झूमते हुए नजर आए उर्दू बाजार से रूहटा भगवान चित्रगुप्त मंदिर तक सैकड़ों जगह स्वागत अभिनंदन फूल वर्षा हो रही हैं। कोतवाली चौराहे पर गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने भगवान की आरती कर पूजा अर्चना किया ।अनेक संगठनों के लोग भगवान चित्रगुप्त रथ पर पूजन कर रहे थे। कोतवाली चौराहे से कंट्रोल रूम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने किया था कंट्रोल रूम से सभी का स्वागत अभिनंदन अनिल गुप्ता लगातार कर रहे थे और भारी संख्या में उपस्थित भक्तों का नियंत्रण कर रहे थे शोभायात्रा में कायस्थ समाज के साथ वैश्व समाज सर्व समाज को एक साथ चलते हुए सभी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से ही सब कुछ हुआ शोभायात्रा बारीनाथ मठ से प्रारंभ होकर उर्दू बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज,होते हुए रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर तक गई और नगर पालिका बालिका स्कूल में वृहद भंडारा हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पाक्सो एक्ट के मुकदमें में दो अभियुक्तों गिरफ्तार

पूजन के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा नगर वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर माहौल को और भी पवित्र बना दिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद अग्रहरि,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक ,  संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, भाजपा नेता पंकज जायसवाल,शशि श्रीवास्तव गुड्डू, भाजपा नेता डॉ राम सूरत मौर्य, चित्रांश महासभा अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमती सारिका सोनी कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अग्रहरि समाज के महामंत्री रविंद्र अग्रहरि, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, कायस्थ संघ जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अग्रहरि समाज संतोष अग्रहरि, जायसवाल समाज के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, महंत बारीनाथ योगी हरदेव जी महराज, महंत योगी प्रशांत दास जी महाराज, महंत हनुमान जी मंदिर विदु प्रकाश शुक्ला,महादेव सेना विमल सिंह मनीष सेठ, प्रमोद श्रीवास्तव प्रिंसिपल संतोष श्रीवास्तव सोनू दुर्गापूजा महासमिति के मनीष देव सभासद, महासचिव मनीष गुप्ता, लक्ष्मी पूजन महासमिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल,डॉ अरुण मिश्रा, डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ एन के सिन्हा,डॉ निलेश श्रीवास्तव, डॉ अशोक अस्थाना, शिशु शंकर श्रीवास्तव,ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल दुबे, चित्रगुप्त सभा अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, श्यामलकान्त श्रीवास्तव, कायस्थ एकता जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, मेडिकल संघ दिवाकर सिंह,गौरव श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर श्रीवास्तव राजा श्रीवास्तव, दिनेश अग्रहरि, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, धर्मेंद श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, सुमति श्रीवास्तव, भाजपा नेता विवेक सेठ मोनू, विनीत सेठ, अनीश श्रीवास्तव नेता जी,यादव महासंघ के प्रकाश यादव, अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल व्यापारी नेता सोमेश्वर केसरवानी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राधे रमन जायसवाल अमित श्रीवास्तव अनुपम श्रीवास्तव डॉ संजय श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव राजेश किशोर श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव , सुधांशु सिंह, अतुल श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सरोज श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव, सीपीन सिंह सभासद, ओ पी सिंह नेता, संजय सिंह,नंद लाल यादव सभासद, प्रियंका श्रीवास्तव खुशबू, संगीता श्रीवास्तव, मनोज सोनी, विनीत श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव, संतोष निगम, संजय सिन्हा, अश्विनी अस्थाना, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव वीरेंद्र श्रीवास्तव विष्णु गुप्ता, जय प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, जे पी सिंह, सुभाष चंद्र सिंह प्रिंसिपल,आकाश श्रीवास्तव रोहित श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव अखिलेश श्रीवास्तव बबलू, राज श्रीवास्तव राजा, संदीप अग्रहरि, धर्मेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, दीपक जावा,अंजनी श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव धीरज श्रीवास्तव उत्कर्ष शाह, राजेश श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव अरुण श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की, रोहित श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार राजन श्रीवास्तव ,लाल साहब श्रीवास्तव रघुवंश सहाय, अधिवक्ता संघ पूर्व मंत्री अवधेश सिंह,अधिवक्ता रमेश चन्द उपाध्यक्ष, एडीजीसी सतीश पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव,अमर श्रीवास्तव धर्मेंद श्रीवास्तव डॉ प्रियंका श्रीवास्तव जितेंद्र केसरी संतोष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट अवनीश श्रीवास्तव, सरला रानी श्रीवास्तव, डॉ आशीष श्रीवास्तव डॉ सुधीर श्रीवास्तव डॉ मिथलेश श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव हिमांशु श्रीवास्तव, गणेश अग्रहरि, जय प्रकाश अग्रहरि डॉ के डी वर्मा विजय श्रीवास्तव , संजय कनौजिया विनोद गुप्ता अंकित सिंह अनुपम श्रीवास्तव रोहित श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, मनु श्रीवास्तव रजनीश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें