BREAKING

Jaunpur News: महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता : जिला न्यायाधीश

Jaunpur News: District Judge emphasizes the need for women to be aware of their legal rights.

जौनपुर। पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय सभागार में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है, जिसके लिए न्याय व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। उन्होंने महिला सुरक्षा आदि के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बनाए गए कानून के प्रति अवश्य सजग रहे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु शासन द्वारा ऐसे सख्त कानून बनाये गये है, जिसके अन्तर्गत बेटियों/महिलाओं के प्रति कुदृष्टि रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत अब महिलाएं अपने अपमान का जवाब देने की क्षमता रखती है। अब महिलाएं सशक्त, स्वावलम्बी और अत्मनिर्भर बन रही है।

Jaunpur News: District Judge emphasizes the need for women to be aware of their legal rights.

पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112, और 181 के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत इसी तरह कार्यक्रम चलते रहेंगे, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने और अन्याय के प्रति डटकर सामना करने, महिलाओं की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिला स्वावलंबन की मिसाल तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता उत्पन्न करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उपनिरीक्षक पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिंह, मिथिलेश तिवारी सहित अन्य को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण छात्र-छात्राओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग की एंटी रोमियो टीम के द्वारा दुर्गा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानें पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा हेल्पलाइन नंबर, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-108, 102, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर अपराध-1930 तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं, विधवा पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें