BREAKING

Jaunpur News: आकाश में उड़ते डमी ड्रोन को देखकर रात में दहशत में रहे चार गांव के ग्रामीणडमी

Jaunpur News: Villagers in four villages were terrified after spotting a dummy drone flying in the sky at night.


विनय सिंह 

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के गोनौली, थुंही,हरदतपुर तथ कैथौली गांव के ग्रामीण बृहस्पतिवार रात आकाश में डमी ड्रोन देखकर हैरान परेशान रहे। लाठी डंडे लेकर देर रात तक रतजगा की। सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी आकाश में उड़ रहे डमी ड्रोन को लेकर परेशान दिखी। लोगों का कहना है कि यह असामाजिक तत्वों का दहशत फैलाने का कृत्य है। पुलिस समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो स्थिति बिगड़ सकती है।

बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे ड्रोन सरीका तीन आकृति गोनौली, थुंही, हरदतपुर व कैथौली के ऊपर उड़ती हुई दिखाई दी। टिमटिमाती रोशनी को देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। ड्रोन से चोरी करने की अफवाह फैलते ही ग्रामीण लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर निकल गए। घंटों तक आकाश में रोशनी स्थान बदल कर टिमटिमाती रही। पुलिस को सूचना दी गई। पहुंची पुलिस भी टिमटिमाती रोशनी देख परेशान रही। कई घंटे टिमटिमाने के बाद बुझ गई। ऐसा ही मामला बुधवार रात बीरीबारी में हुआ था।पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि एक वर्ग विशेष के किशोर पतंग में छोटा सेल्फ चार्ज बल्ब लगाकर रात में उड़ा रहे थे। किशोर जानकर बगैर कार्रवाई किए पुलिस ने छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि इसके पीछे दहशत फैलाने की नीयत से असामाजिक तत्वों द्वारा किए जाने वाला कृत्य है। पुलिस अगर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कि तो स्थिति बिगड़ सकती है। इस संबंध थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। यदि कोई संलिप्त पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें