Jaunpur News: नि:शुल्क कैशलेस उपचार योजना पर शिक्षकों ने सीएम को दिया धन्यवाद
टीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने की मुख्यमंत्री की जमकर सराहना
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के संग प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों एवं उनके परिवार को नि:शुल्क कैशलेस उपचार योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की एवं उन्हें हार्दिक बधाई प्रदान किये। विद्यालय के चीफ प्रॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रवक्ता अमरेश राय ने उक्त सुविधा की बारीकियों को विधिवत स्टाफ के सभी लोगों को अवगत कराया और अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।
तत्पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान खिलवाकर मुंह मीठा कराया और प्रधानाचार्य श्री सिंह ने कहा कि हमारे कर्तव्य निष्ठ एवं निर्भीक मुख्यमंत्री शिक्षकों के हित में इतना लाभप्रद एवं ऐतिहासिक फैसला लेकर 5 सितंबर 2025 को निश्चित रूप से इतिहास के पटल पर अमर कर दिए। प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि आगे भविष्य में भी मुख्यमंत्री शिक्षकों के हित में अन्य उपयोगी और लाभकारी फैसले लेते रहेंगे। विद्यालय की सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी गण ने कैशलेस उपचार योजना की जमकर प्रशंसा किये और सभी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किये।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: नरेंद्र मेहता और दिलीप जैन के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा : सुरेश सिंह
.jpg)
.jpg)
.jpg)

