BREAKING

Jaunpur News: सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन द्वारा किया शक्ति की आराधना

जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर के तत्वाधान में सेवा बस्ती मुरादगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूपा मानकर उनके चरण पखार तिलक एवं चुनरी से सुसज्जित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघ चालक डॉ. सुभाष सिंह, सेवा भारती विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, नगर धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र, संयोजिका सुचिता सिंह सहित संस्था के उपस्थित लोगों ने मां भारती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात पंडित आनंद मिश्र ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा शक्ति स्वरूपा कन्या पूजन कार्य का प्रारंभ कराया, जिसमें सभी अतिथियों, उपस्थित स्थानीय लोगों व मातृशक्तियों ने कन्याओं को माला, चुनरी, कुमकुम टीका आदि से सुसज्जित कर उन्हें भोजन कराकर बहुतायत उपहार आदि प्रदान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष सिंह ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूप, एक नारी जीवन चक्र को प्रदर्शित करता है, इसीलिए नारी में ही सृष्टि और ब्रह्मांड की संपूर्ण शक्ति समाहित है। आज की नारी अगर अपनी शक्ति को पहचान कर सकारात्मक दिशा में प्रयास करें तो समाज और देश को अप्रतिम ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह ने सेवा बस्तियों में किये जा रहे सेवा भारती के कार्यों की सराहना की तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं समरसता स्थापित करने हेतु इसी तरह के प्रयास निरंतर किए जाने के लिए प्रेरित किया। संचालन नारायण दास चौरसिया एवं उपस्थित सभी के प्रति आभार महामंत्री देवेश गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयं सेविका वंदना सरकार, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह, शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सुधीर सिंह, शशांक श्रीवास्तव, दीपक सिंह, रामचंद्र मधुकर, राजेश कुमार, संतोष कुमार, क्रीड़ा भारती से अजीत प्रताप सिंह, सक्षम के जिलाध्यक्ष डॉ. उत्तम गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, अंकुर चौहान, बस्ती प्रमुख प्रणव, सौरभ चौहान, शिवम, रविंद्र, प्रतीक आदि सहित तमाम मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें