BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने 16 घंटे में बरामद की लापता किशोरी, बाल अपचारी हिरासत में

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामपुर क्षेत्र में मुकदमा अपराध संख्या 157/2025, धारा 137 (2), 87 बी.एन.एस. के अंतर्गत किशोरी मनीषा बनवासी पुत्री बृजेश कुमार बनवासी निवासी ग्राम नरहरपुर कटौना, के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी।

उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 25 सितंबर की सुबह करीब 7:40 बजे सिधवन तिराहा के पास से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मौके से आरोपी विकास वनवासी पुत्र ओम प्रकाश वनवासी निवासी ग्राम चकमयगरपुर थाना सुरेरी को भी हिरासत में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की और घटना का सफल अनावरण कर लिया। बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें