Jaunpur News: देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता होता है शिक्षक
सेवासंपूर्ति के बाद समाज के प्रति बढ़ जाता है उत्तरदायित्व
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। देश के सुनहरे भविष्य का सृजनकर्ता शिक्षक होता है। सेवा संपूर्ति का मतलब यह नहीं कि अब वह अपनी सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गया है, बल्कि कार्यमुक्ति के बाद उसका उत्तरदायित्व समाज के प्रति और बढ़ जाता है। यह बातें शुक्रवार को बीआरसी प्रांगण में आयोजित 5 शिक्षकों को सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने कही। उन्होंने कार्यमुक्त हुए शिक्षक देवमणि दूबे, सत्येंद्र शुक्ल, शशिकांत यादव, रामकुमार और दलसिंगार को अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंट किया। समारोह में शामिल शिक्षकों ने कार्यमुक्त होने वाले सभी अंग्रजों को पुष्पहार पहनाकर आशीष लिया। शिक्षकों ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के टेट वाले फैसले को शिक्षक हित में गलत बताया। सरकार से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग किया। संचालन सुभाष उपाध्याय ने किया। इस मौके पर रोहित सिंह, डॉ. बीरेंद्र यादव, रवींद्र यादव, शशिभूषण, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ताइक्वांडों में दो विद्यार्थियों ने जीता गोल्ड
![]() |
| Ad |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)