BREAKING

Jaunpur News: फेसबुक पर माता दुर्गा के बारे में अपशब्द लिखने पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेशानुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लेख लिखने एवं अश्लील चित्र प्रकाशित करने पर जौनपुर के साइबर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। समाजसेवी चंद्रमणि पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुये विजय कुमार नामक यूजर द्वारा फेसबुक पर लिखे आलेख एवं प्रकाशित चित्र पर आपत्ति दर्ज कराई है। यूजर ने माता दुर्गा की एक अश्लील फोटो पोस्ट की है। इसके अलावा उसने एक आलेख लिखा है जिसमें उसने माता जी के विषय में एक झूठी और तथ्यहीन कहानी लिखते हुए अनावश्यक रूप से बार—बार अपशब्दों का प्रयोग किया है। साथ ही समाज के दो वर्गों के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनको आपस में लड़ाने के लिए प्रयास किया गया है। इस समय चल रहे नवरात्र पर समाज में अशांति पैदा करने के उद्देश्य से यह अपराध किया गया है। समाज में विद्रोह पैदा करके देश की एकता और अखंडता को खुली चुनौती दी गई है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 173, 196, 197, 298, 299, 302, 67 के तहत मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें